"".

Flickr Images

भामू बने जयपुर संभाग अध्यक्ष

भामू बने जयपुर संभाग अध्यक्ष 

पलसाना - सूरजमल सेना के संस्थापक अनिल चौधरी द्वारा   कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भामू को जयपुर संभाग अध्यक्ष बनाया गया। राकेश कुमावत ने बताया कि बनवारी लाल भामु को जयपुर संभाग अध्यक्ष बनाया। संभाग अध्यक्ष बनवारी लाल भामु ने संबोधित करते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी को पूरी लगन व मेहनत से आगे बढ़ाने का काम करूंगा। बनने के बाद ग्रामीणों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर माला पहनाकर स्वागत किया गया और शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्यामसुंदर , हरलाल सिंह महला, ताराचंद भामु, कपिल कुमावत , राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।






रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा