"".

Flickr Images

प्रभारी कमिश्नर ने लिया गतिविधियों का जायजा

प्रभारी कमिश्नर ने लिया गतिविधियों का जायजा 

पलसाना - नेशनल ग्रीन कोर एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पलसाना के प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर ( स्काउट ) बनवारी लाल कुमावत ने गुरुवार को स्थानीय संघ के क्षेत्र का आकस्मिक दौरा कर विभिन्न विद्यालयों में संचालित गतिविधियों का जायजा लिया । प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर कुमावत ने गोरधनपुरा एवं पलसाना के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में संचालित स्काउट गाइड गतिविधियों का जायजा लिया। संस्था प्रधान एवं संबंधित गतिविधि प्रभारी स्काउट गाइड से कोविड-19 के दौरान 1 अप्रैल 2020 से वर्तमान तक किए गए सेवा कार्य एवं जिला मुख्यालय तथा स्थानीय संघ से आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप किए गए कार्यों की जानकारी ली ।संबंधित क्षेत्र के कोरोना वॉरियर्स की सूची अपडेट कर स्थानीय संघ में भिजवाने के निर्देश दिए ।  फरवरी माह में स्थानीय संघ स्तर पर आयोजित होने वाले द्वितीय एवं तृतीय सोपान प्रशिक्षण, टोली नायक शिविर, कब बुलबुल ,रोवर रेंजर गतिविधियों में सहभागिता करने वाले स्काउट गाइड  की सूची 30 जनवरी तक स्थानीय संघ में भिजवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर स्थानीय संघ के सचिव पवन कुमार शर्मा भी साथ रहे। सचिव शर्मा ने  स्काउट गाइड को मास्क की अनिवार्यता के साथ अपने आप को सुरक्षित रखते हुए सावधानी के साथ कोविड-19 जागृति के कार्यक्रम जारी रखने की बात कही। अभियान के अंतर्गत 26 जनवरी पूर्व क्षेत्रवार अन्य स्कूलों का भी विजिट कर राज्य सरकार की जारी गाइडलाइन के अनुसार संचालित कार्यक्रमों की जानकारी ली जाएगी।





रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा