"".

Flickr Images

जल स्वालंबन से संबंधित ऑनलाइन वेबीनार आज

जल स्वालंबन से संबंधित ऑनलाइन वेबीनार आज


पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के संयुक्त तत्वाधान में जल स्वालंबन ऑनलाइन वेबीनार 28 जनवरी को आयोजित होगी। सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा एवं सीओ गाइड रितु शर्मा ने बताया कि 28 जनवरी को गूगंल मीट के माध्यम से 11 बजे स्काउटर गाइडर की जल स्वावलंबन नेशनल ग्रीन कोर संबंधित वेबीनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के समस्त इको क्लब प्रभारी स्काउटर गाइडर वेबीनार में सहभागिता करेंगे। सीओ स्काउट एवं सीओ गाइड ने सभी स्थानीय संघ के समस्त स्काउटर गाइडर को निर्धारित समय पर ऑनलाइन वेबीनार में सहभागिता करने के निर्देश दिए। इधर स्थानीय संघ पलसाना के प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर बनवारी लाल कुमावत ने स्थानीय संघ पलसाना के सभी इको क्लब प्रभारियों एवं स्काउटर गाइडर को जिला मुख्यालय के निर्देशानुसार निर्धारित समय पर मीटिंग से जुड़ने के लिए निर्देशित किया।





रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा