"".

Flickr Images

स्काउट गाइड ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

स्काउट गाइड ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति            

  

पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में  गणतन्त्र दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय  प्रकाश चन्द्र, बुद्वप्रकाश,एडवोकेट सन्दीप तिवाडी,आलोक कोशिक, लीना बिजारणियॉ, अजबदेस ब्यास,सुनिल पालीवाल, सीओ स्काउट बसन्त कुमार लाटा, सीओ गाइड ऋतु शर्मा के नेतृत्व में भारत का नक्शा बनाकर दीपोत्सव मनाया गया। अतिथियो द्धारा भारत के चित्र पर सैकडो मोमबत्तीयॉ जलाकर शानदार दीपोत्सव मनाया। स्काउट गाइड ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। व भारत माता के जयकारे एवं नारो से देश के अमर शहीदो को याद किया गया। श्रमदान  कार्यक्रम का आयोजित हुआ। उसके बाद 8 बजे जिला मुख्यालय सीकर पर सीओ स्काउट बसन्त कुमार लाटा एवं सीओ गाइड ऋतु शर्मा ने स्काउट गाइड रोवर रेन्जर की गाइड कैप्टिन में तिरंगा फहराया। एवं  रंगोली की उसके बाद जिला स्टेडियम पर कार्यक्रम में भाग लिया। 

          दोपहर 11.30 बजे स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर पर किरण देवी शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सुनिल पालीवाल भामाशाह,कान्ता शर्मा पूर्व राष्ट्र्पति गाइड सीकर, के आतिथ्य में स्काउट गाइड प्रतियोगिताओ का आयोजन किया एवं जिमसें स्काउट गाइड ने शानदार देश भक्ति गीत, कविता, भाषण, लोक नृत्य आदि की प्रस्तुति दी उसके बाद शहर में तिरंगा रैली के आयोजन में भाग लिया तथा बडा तालाब में कार्यक्रम आयोजन किया एवं हमारी ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने की जन साधारण से अपिल की। इस अवसर पर पीया शर्मा एवं महत्व शर्मा ने शानदार नृत्यों की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया एवं प्रथम स्थान प्राप्त किया ।इन्हे स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर की ओर से सम्मानित किया गया।  

           इस अवसर पर किरण देवी शर्मा ने कहा कि भारत स्काउट  गाइड आन्दोलन देश का सबसे सेवा भावी आन्दोलन है जिसकी जडे मजूबत है जो कि समाज में राष्ट्र् प्रेम सेवा की अलख जगाता है व गणतन्त्र दिवस की बधाई दी।समारोह में राजकीय हरदयाल  मा वि सीकर, श्री कल्याण रा उ मा वि सीकर, मरूधर ऑपन रोवर कू्र सीकर,के स्काउट गाइड रोवर ने इसी प्रकार पूरे जिले भर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय सध्ंा मुख्यालयो पर तिरगां फहराया एवं देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम रैली, प्रभात फेरी, नाटक, भाषण, दीपोत्सव सहित अनेक शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश का गणतन्त्र दिवस गरिमामय पूर्वक मनाया।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा