"".

Flickr Images

जल स्वालंबन ऑनलाइन वेबीनार हुई

पानी का सदुपयोग नहीं किया तो भयंकर समस्या उत्पन्न होगी : कुमावत

पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के निर्देशानुसार स्थानीय संघ पलसाना के स्काउटर, गाइडर एवं इको क्लब प्रभारी की जल स्वालंबन ऑनलाइन वेबीनार गुरुवार को हुई । प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर (स्काउट) बनवारी लाल कुमावत ने स्काउटर गाइडर को जल स्वावलंबन नेशनल ग्रीन कोर संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के दौरान जिस प्रकार स्थानीय संघ की टीम के द्वारा सेवा कार्य किया गया ठीक उसी प्रकार जल सरंक्षण कार्यक्रम को भी टीम के साथ मिलकर पूरा करना है। परंपरागत जल स्रोतों में पानी की घटती कमी पर प्रमुखता से प्रकाश डालते  हुए कहा की  जल सरंक्षण की शुरुआत अपने घर से करनी चाहिए। बरसात के जल का उपयोग घर में पौंड बना कर किया जाए। घर में पानी के नल को खुला नहीं रखें, नल का पानी बाल्टी में डाल कर ही उपयोग करें। गंदा पानी  सब्जी लगाने के उपयोग में ले , उसके लिए सोखता गड्ढा बनाकर रखें । सचिव पवन कुमार शर्मा ने बताया कि जमीन से अत्यधिक मात्रा में पानी निकालने के बाद भी  पानी रिचार्ज नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते अनेक परिवारों को पानी के लिए पलायन करना पड़ रहा है। अतः पानी का उपयोग सोच समझकर किया जाए । प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर कुमावत ने बताया कि जिला मुख्यालय के निर्देशानुसार अगले महीने द्वितीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर, कब बुलबुल एवं रोवर रेंजर गतिविधियों के शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित को निर्देश दिए कि कैंप में सहभागिता करने वाले स्काउट गाइड को अभी से प्रेरित कर तैयार किया जाए। ऑनलाइन वेबीनार में संयुक्त सचिव हर्षिता मीणा, सुनीता, पुष्पा हरितवाल, विनोद कुमार शर्मा, पप्पूराम, मानवेंद्र सिंह, कैलाश चंद, अवधेश सिंह आदि स्काउटर गाइडर ऑनलाइन वेबीनार से जुड़े।






रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा