"".

Flickr Images

उपसरपंच से छीने 50 हजार रुपयों का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

उपसरपंच से छीने 50 हजार रुपयों का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

पलसाना - निकटवर्ती ग्राम पंचायत भदालाकीढाणी  उपसरपंच के रुपयों का एक दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा । प्राप्त जानकारी के अनुसार उपसरपंच बोदूराम सेवदा बैंक से 50 हजार रुपए लेकर बाहर आए और रुपए गिनने लगे। पलक झपकते ही बाइक पर सवार होकर आए शातिर युवक  50 हजार रुपए छीन कर फरार हो गए। सूचना  पर पहुंची रानोली पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर  सीसीटीवी कैमरे खंगाले और मामले की जानकारी ली। बताया गया कि बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया और रींगस की तरफ चले गए मौके पर पहुंचे लोगों ने उनका पीछा भी किया मगर कोई पता नहीं चला।गौरतलब है कि इससे पहले भदालाकीढाणी के बाबा राम फिलिंग स्टेशन पर भी आए बदमाशों ने सेल्समैन से रुपए छीन लिए थे।






रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा