राम मंदिर निर्माण के लिए पलसाना स्वयंसेवको ने किया समर्पण निधि का संग्रहण
पलसाना - कस्बे में स्वयंसेवको द्वारा राम मंदिर निर्माण हेतु चलाये जा रहे समर्पण निधि अभियान के तहत गुरुवार को भामाशाहों से समर्पण राशि एकत्रित की गई। पलसाना कस्बे से भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण हेतु भामाशाह के द्वारा सहयोग देने का क्रम लगातार जारी है ।रामचंद्र कुमावत ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए संतो के आव्हान पर प्रत्येक घर से समर्पण निधि के रूप में राशि एकत्रित की जाएगी। जिसके तहत कस्बे के भामाशाह मालीराम कुमावत द्वारा 11000 रुपए, श्रीराम अग्रवाल द्वारा 11000 रुपए, सुभाष राजोरिया, नेमीचन्द, रामवतार कुमावत, हीरालाल कुमावत द्वारा 5100 - 5100 रु का समर्पण किया गया। इस अवसर पर किशन सिंह, ओमप्रकाश शर्मा,शिवभगवान आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

