"".

Flickr Images

शहीद कैंपस में हुआ आयोजन

शहीद कैंपस में हुआ आयोजन

पलसाना - शहीद सीताराम कुमावत एवं कन्हैयालाल तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 72 वां गणतंत्र दिवस राज्य सरकार की जारी गाइडलाइन के अनुसार धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सरपंच रूपसिंह शेखावत, प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार मीणा, उपसरपंच नेमीचंद मीणा, शहीद के पिता बिडदीचंद कुमावत,  शहीद वीरांगना सुनीता देवी हीरालाल यादव द्वारा विधिवत रूप से 9:00 बजे झंडारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी दी। प्रिंसिपल मीणा द्वारा अतिथियों को माला पहनाकर शानदार स्वागत किया गया। इसके बाद शहीद सीताराम कुमावत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। संक्षिप्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुज सरपंच रूपसिंह शेखावत ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ठहरे प्रवासी मजदूरों ने इस तांबी स्कूल की सूरत बदली। इस कार्य में गांव वालों ने एवं शहीद सीताराम कुमावत एवं तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल एवं स्टाफ की सेवाएं सराहनीय रही । जिसके लिए विद्यालय एवं गावं का नाम आगे बढ़ा। जो पूरे देश राज्य में एक मिसाल के रूप में उभरा है। सरपंच ने कहा की इस विद्यालय में पढ़ने वाला आज का बालक इंजीनियर सैनिक डॉक्टर शिक्षक बनकर   गांव पलसाना में अपना नाम रोशन करवाएं। प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार मीणा ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की 30 वर्ष के कार्यकाल में आज तक  मैंने ऐसा स्टाफ नहीं देखा। जिस स्टाफ ने कोविड-19 के चलते ऑनलाइन क्लासेज लेकर प्रत्येक विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान ही नहीं किया बल्कि जरूरत पड़ने पर उनके घर में पहुंचकर उनकी मदद की ।  विद्यालय स्टाफ का  कार्य शानदार है। एक छोटे से इशारे पर ग्रहकार्य चेक करवाने के लिए यहां के बालक भी  विद्यालय में पहुंचे। विद्यालय अवकाश के बावजूद भी अध्यापक ने समस्याओं का समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षाविद रामचंद्र सिंह बिजारणिया ने बिना विद्यार्थियों के आयोजित हुए कार्यक्रम में रही कमी को पूर्ण करते हुए स्वयं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता पाठ कर खूब तालियां बटोरी। इस दौरान जयप्रकाश, रामचंद्र सिहं बिजारणिया, बृजेश यादव, सुभाष बिजारणिया,नेकीराम गीला, धुडाराम,अवधेश बारेठ, गणपत राम धायल, रामलाल वर्मा, गोपाल चंद, अरुणा शर्मा, सीमा शर्मा, कमलेश चाहर, राजू रणवा, बबीता देवी, पूनम देवी , प्रेम मीणा सुमन आदि मौजूद थे।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा