"".

Flickr Images

कोरोना वैक्सीनेशन का हुआ शुभारंभ

कोरोना वैक्सीनेशन का हुआ शुभारंभ

पलसाना - कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीनेशन का विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ। सरपंच रूपसिंह शेखावत प्रधान सुनीता वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदलाल बिजारणिया एवं ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश धायल द्वारा वैक्सीनेशन का फीता काटकर शुभारंभ किया गया । वही पहला टीका चिकित्सा अधिकारी प्रभारी पीडी बराला को लगाया गया। हॉस्पिटल महिला बाल विकास विभाग स्टाफ सहित प्रथम दिन 112 के वैक्सीन लगाई गई ।लगाने के बाद सरपंच द्वारा कर्मियों का शानदार माला पहनाकर स्वागत किया गया। पहले चरण में पलसाना, रानोली जुराठडा अस्पताल में बाकी कर्मियों तो लगाया गया। वही 27 एवं 29 जनवरी को बाकी कर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। चिकित्सा अधिकारी बराला ने सभी से टीका लगवाने की अपील की।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा