गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया
पलसाना - 26 जनवरी गणतंत्र दिवस राज्य सरकार की जारी गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करते हुए धूमधाम से मनाया गया। पंचायत समिति मुख्यालय पर प्रधान सुनीता वर्मा, ग्राम पंचायत में सरपंच रूपसिंह शेखावत, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डाँक्टर प्रभुदयाल बराला, शहीद सीताराम कुमावत एवं तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार मीणा, ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड में चेयरमैन कजोडमल फडोलिया, सीकर झुंझुनू जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में प्रबंध संचालक केसी मीणा, पशु चिकित्सालय में डाँ बाबूलाल सामोता, उप तहसील मुख्यालय पर नायब तहसीलदार विपुल चौधरी, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र गोवटी में सरपंच सोनू कुमावत, पुलिस थाना रानोली में थानाधिकारी घासीराम मीणा, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पलसाना में प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर बनवारी लाल कुमावत द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

