राज्य के स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है : स्टेट चीफ कमिश्नर जेसी महान्ति
पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर द्वारा राज्य स्तरीय संगोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्टेट चीफ कमिश्नर जेसी महान्ति ने की। इस अवसर पर रविनंदन भनोत राज्य सचिव, रघुवीर सिंह शेखावत स्टेट कमिश्नर समन्वय, बन्नालाल राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, शकुंतला वैष्णव राज्य संगठन आयुक्त गाइड सहायक राज्य संगठन आयुक्त पूरण सिंह शेखावत, स्काउट मंडल जयपुर
राज्य के शानदार लीडरशिप देने वाले लीडर ट्रेनर ,सहायक लीडर ट्रेनर कब बुलबुल स्काउट गाइड, रोवर रेंजर वजिला सीकर से सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा , सीओ गाइड रितु शर्मा ने वेबीनार में आवश्यक जानकारी दी। गिरधारी लाल डाबर ,कैलाश चंद्र यादव लीडर ट्रेनर,पुरुषोत्तम सोनी जिला प्रशिक्षण आयुक्त, रामलाल चौधरी, प्रभुदयाल कुमावत, परमेश्वरी चारण ने ऑनलाइन वेबीनार में सहभागिता की।
संगोष्ठी में राज्य में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए स्काउट गाइड गतिविधियां आयोजन करने, गुणवत्ता बढ़ाने, स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन, बेसिक कोर्स का आयोजन, उपलब्धियां, कोरोना काल में दी गई सेवाएं, गतिविधियों की रूपरेखा, स्थानीय संघ मुख्यालयों की विजिट एवं सक्रिय करना, समाज सेवा, सामुदायिक सेवा , बिगनर्स कोर्स,आगामी ग्रीष्मकालीन गतिविधियां, के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में राज्य के ट्रेनर्स ने स्काउट गाइड आंदोलन को और अधिक सक्रिय करने के लिए सुझाव दिए।
इस अवसर पर राज्य के चीफ कमिश्नर जेसी महान्ति ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की उत्कृष्ट उपलब्धियों आ रही है। जिसकी बदौलत 12 सीट प्राप्त किए हैं। इसका श्रेय राज्य के बुलबुल, स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, सचिव ,प्रभारी कमिश्नर स्काउट गाइड, ऑर्गेनाइजर
ट्रेनर्स को जाता है। आगे भी राजस्थान की स्काउटिग, गाइडिंग को और ऊंचाइयों पर ले जाना है। जिसमें आप सब की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सभी लीडर्स ट्रेनिंग कार्य में और सक्रियता के साथ कार्य करते हुए सहयोग प्रदान करें। संगोष्ठी का संचालन बन्नालाल स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर स्काउट ने किया ।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

