स्थानीय संघ कार्यकारिणी की मीटिंग संपन्न
पलसाना - स्थानीय संघ पलसाना मुख्यालय पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पलसाना की कार्यकारिणी मीटिंग का आयोजन रखा गया । प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउटर बनवारी लाल कुमावत के निर्देशानुसार कोविड-19 राज्य सरकार की जारी गाइडलाइन की पालना में सोशल डिस्टेंस के साथ शुरू हुई । मीटिंग के दौरान द्वितीय एवं तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं टोलीनायक शिविर एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन करने पर विचार विमर्श किया गया। सचिव पवन कुमार शर्मा ने बताया कि स्थानीय संघ परिक्षेत्र के जिन विद्यालयों में प्रशिक्षित स्काउट गाइड नहीं है ।और जिन्होंने बिगनर्स कोर्स पूर्ण कर लिया है। आने वाले समय में उनको बेसिक प्रशिक्षण शिविर में भिजवाना सुनिश्चित किए जाने पर सहमति बनी। कब बुलबुल रोवर रेंजर के आवेदन फार्म भिजवाने की बात कही गई। इस अवसर पर सचिव पवन कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष पप्पूराम मीणा ,सहायक सचिव कैलाश चंद बड़वा ,गाइडर कविता शर्मा ,मोहनलाल पारीक ,मानवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार लाटा ,राजेंद्र प्रसाद सैनी आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

