नवगठित पंचायत समिति पलसाना में प्रधान आज करेंगी कार्य ग्रहण
पलसाना - नवगठित पंचायत समिति पलसाना की प्रधान सुनीता वर्मा बुधवार 20 जनवरी प्रातः 11 बजे पंचायत भवन पलसाना में कार्यभार ग्रहण करेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत स्थित अटल सेवा केंद्र में नए भवन के निर्माण होने तक मुख्यालय यही रहेगा। कार्यक्रम में पंचायत समिति पलसाना के सभी मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। नवनिर्वाचित प्रधान सुनीता वर्मा ने बताया कि प्रस्तावित एवं निर्धारित स्थान पर जब तक नए भवन का निर्माण नहीं होता है ,कार्यालय का संचालन यहीं से होगा।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

