"".

Flickr Images

10 महीने बाद स्कूलों में लौटी रौनक

10 महीने बाद स्कूलों में लौटी रौनक

पलसाना -कोरोना महामारी के चलते पिछले 10 महीने से बंद विद्यालयों में सोमवार को फिर रौनक लौटी। स्कूलों में बच्चों की धमाचौकड़ी से वीरान पड़े विद्या मंदिरों में दिनभर चहल पहल रही। शहीद सीताराम कुमावत एवं स्व. कन्हैयालाल  तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रथम दिन कक्षा 9 से 12 तक के 50% विद्यार्थियों को ही बुलाया गया ।.प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि अभिभावक की सहमति के बाद पहले दिन कोविड-19  एवं राज्य सरकार की जारी गाइडलाइन की पालना में आधे बच्चों को विद्यालय बुलाया गया ।आधे बच्चों को कल बुलाया जाएगा। सभी बच्चे सोशल डिस्टेंस की पालना के साथ अपने-अपने घरों से अपने साथ पानी की बोतल अपना स्वयं का मास्क ,खाने का टिफिन पूर्ण सावधानी एवं सतर्कता के साथ लेकर पहुंचे। प्रिंसिपल मीणा ने बताया कि बच्चों के आने से पहले संपूर्ण विद्यालय परिसर को सैनिटाइजर किया गया । विद्यालय प्रवेश के समय भी बच्चों को सैनिटाइजर करके प्रवेश दिया गया । छुट्टी के समय जब बच्चे एक दूसरे से मिले तो 10 महीने के अंतराल की यादों को भी दोहराया गया।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा