"".

Flickr Images

राष्ट्रीय विप्र एकता मंच व पिताम्बरा फाउंडेशन राजस्थान द्वारा कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्मान

राष्ट्रीय विप्र एकता मंच व पिताम्बरा फाउंडेशन राजस्थान द्वारा कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्मान 

पलसाना - कस्बे के भरतराज ग्रुप ऑफ एज्युकेशन के चैयरमेन सुभाष सिंह बिजारनिया को प्रताप नगर सांगानेर जयपुर  के सामुदायिक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। जगदम्बा मित्र मंडल के अध्यक्ष मुकेश पीपलवा ने बताया कि भरत राज ग्रुप के  सुभाष सिंह बिजारणिया को कोरोना योद्धा  सम्मान से सम्मानित किया गया ।सम्मानित कार्यक्रम मे राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी व पिताम्बरा फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव उपाध्याय द्वारा वैश्विक  कोरोना महामारी मे की गई सेवा के लिए सुभाष सिंह बिजारनिया को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस दौरान जयपुर भाजपा शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, वार्ड नंबर - 118 से पार्षद चांदनी शर्मा, भाजयुमो पूर्व जिला महामंत्री मदन जांगिड़, शेखावाटी प्रभारी पिताम्बरा फाउंडेशन राकेश देवठिया, पिताम्बरा फाउंडेशन प्रवक्ता राजकुमार मीणा, अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता, मदन जांगिड़, मुकेश पीपलवा, पकंज शर्मा आदि लोग मौजूद थे।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा