एस बी आई पाली की तरफ से राणा स्कूल में लगा सैनिटाइजर डिस्पेंसर।
पाली - 18 जनवरी राजस्थान सरकार द्वारा स्कूल पुनः खोलने के निर्देश में कोविड 19 बचाव के प्रयास के तहत प्रधानाचार्य प्रवीण चारण ने बताया कि रा उ मा वि राणा में एस बी आई बैंक के क्षेत्रीय व्यवसायिक कार्यालय पाली द्वारा कॉपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR )फण्ड के माध्यम से विद्यालय के 340 विद्यर्थियों को स्वस्थ रखने के क्रम में कांटेक्टलेस हैंड सैनिटाइजर डिस्पेंसर के रूप में आधुनिक मशीन भेंट की गई हैं ।सरपंच श्रीमती राधादेवी ,एवं ग्रामवासी श्री पीराराम पटेल समाज सेवी श्री प्रवीण पटेल श्री कल्याण सिंह श्री मूलाराम पटेल श्री मनोहर मीणा श्री भीम सिंह और विद्यालय स्टाफ ने एस बी आई के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री श्यामसिंह चारण का आभार व्यक्त किया।

