"".

Flickr Images

राजकीय माध्यमिक विद्यालय आवासन मण्डल का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।

पाली - जिला कलक्टर अंश दीप के निर्देश पर सोमवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रहलाद सहाय नागा ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय आवासन मण्डल का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। 

उन्होंने बताया कि कोविड़ 19 के तहत काफी समय से विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद था जिस पर राज्य सरकार की और से सोमवार से पुनः विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू हुआ। इसी को लेकर कोविड़ 19 की पालना व स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के लिए विद्यार्थियों से संवाद किया गया। उन्होंने प्रत्येक कक्षा-कक्ष में जाकर मास्क, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग आदि के बारे में जानकारी लेने के साथ ही विद्यार्थियों से अध्यापकों द्वारा किए जा रहे शिक्षण कार्यो के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विषयवार अध्यापकों को बुलाकर उनसे विद्यार्थियों के फोर्टफोलियो की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में स्वच्छता को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान संस्था प्रधान शांतिलाल सोनी, जया कर्मचंदानी, विक्रमसिंह परिहार, लक्ष्मण गौड आदि मौजूद रहे।