मतदाता दिवस पर स्काउट गाइड ने किये जागरूकता के कार्यक्रम 


पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड ,जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में राष्ट्र्ीय मतदाता दिवस स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर पर घनश्याम जाट मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सीकर राकेश तेतरवाल सहायक निदेशक मुकेश कुमार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सीकर एडवोकेट प्रदीप मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जबकि संजय कुमार सहगल पूर्व सी ओ स्काउट ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की  । वहीं विशिष्ट अतिथि  घनश्याम जाट स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पर मतदाताओ को जागृत करने के लिए रितु शर्मा सी ओ गाइड के नेतृत्व में शानदार रंगोली बनाई गई । उसके बाद मतदाता जागरूकता तख्तियॉ लेकर बसन्त कुमार लाटा सी ओ स्काउट सीकर ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलवाई गई एवं मतदाता जागरूकता सम्बन्धी स्काउट गाइड को सन्देश दिया सॉवली रोड पर तख्तियॉ एवं बेनर लेकर मतदाता जागरूकता के नारे लगाये।

   मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के मतदाताओ को चुनाव के समय बढ चढकर हिस्सा लेते हुये अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिये ।

  संजय कुमार सहगल ने जानकारी देते हुये बताया कि 18 से अधिक आयु के युवा एवं युवतियॉ अपना नाम वोटर लिस्ट में जुडवाये एवं आगे अपने वाले समय के लोकत्रन्त्र के रक्षक बनकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे। 

  सुनिता जोशी सयुक्त सचिव सीकर ने आगन्तुको का आभार व्यक्त किया एवं आवश्यक जानकारी प्रदान की।  साथ ही इस अवसर पर रोवर पिन्टू, स्काउट श्याम, अंकित सैनी गाइड कोमल राठोड, सिमरन नायक, स्काउट श्रवण, उषा सैनी, भानू सहित राजकीय श्री कल्याण उ मा वि सीकर,मरूधर ऑपन रोवर कू्र जिला मुख्यालय सीकर, हरदयाल  मा वि बजाज सर्किल सीकर के स्काउट गाइड रोवर उपस्थित थे।वही राज्य पुरस्कार प्राप्त गाइड महिमा शर्मा ने बताया कि शहीद सीताराम कुमावत एवं तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार मीणा ने मतदाता दिवस पर प्रतिज्ञा दिलाई। तथा 18 आयु वर्ग पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा कर आने वाले मतदान दिवस के लिए लोकतंत्र का रक्षक बनकर मतदान करने की बात कही।





रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा