"".

Flickr Images

किसान ट्रैक्टर रैली का स्वागत

पलसाना में किसान ट्रैक्टर रैली का स्वागत

पलसाना - किसान ट्रैक्टर रैली का पलसाना कस्बे में पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया ।रानोली से शुरू हुई  किसान ट्रैक्टर रैली के पलसाना पहुचनें पर पलसाना के युवाओं व किसानों द्वारा श्रीमाधोपुर बस स्टैंड पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर  वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस काले कानून को जब तक सरकार वापस नहीं लेगी यहां के किसान गांव गांव ढाणी ढाणी घर घर पहुंच कर सरकार की साजिश एवं कूटनीति के बारे में आम जनता को अवगत कराएगें। कहा कि सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है एवं पूंजी पतियों के जेब भरनेवाले तीन कानून जबरदस्ती लागू करना चाहती है। जो कभी बर्दाश्त नहीं होगा । इस दौरान  बीरबल ,श्रवण कुमार, मुकेश  ,दीपक बुरड़क ,,हरी बिजारणियां ,बिहारी सैनी, सज्जन सैनी ,विनोद सैन ,शिवपाल, पप्पू अग्रवाल, बाबूलाल भदाला ,रतन सैनी , सोनू अग्रवाल, बजरंग  ,रामू यादव, महेश प्रदीप कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा