"".

Flickr Images

राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के तहसील अध्यक्ष का स्वागत

राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के तहसील अध्यक्ष का स्वागत  


पलसाना - कस्बे में रविवार को राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के तहसील अध्यक्ष मुकेश पीपलवा व पंकज शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री मधु कुमावत, टअध्यक्षता राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की प्रदेश उपाध्यक्ष उषा छिपा, विशिष्ट अतिथि सुभाष सिंह बिजारनिया, भाजपा नेता मदन जांगिड़, कल्याण कॉलेज की उपाध्यक्ष भावना शर्मा थे। स्वागत समारोह में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश मीणा, महेन्द्र मावलिया, सुनिल, राहुल आदि स्वागत में मौजूद थे। तहसील अध्यक्ष मुकेश पीपलवा ने बताया कि कार्यकारिणी की घोषणा जल्द की जाएगी।





रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा