क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
पलसाना - कस्बे के रीको औद्योगिक ग्रोथ सेंटर में सोमवार को निंबार्क संप्रदाय एवं श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर पलसाना के महंत मनोहरशरण शास्त्री महाराज के सानिध्य में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट ट्रॉफी का आयोजन किया गया। उद्धघाटन समारोह में मुख्य अतिथि भरतराज ग्रुप ऑफ एजुकेशन हब के चेयरमैन सुभाष सिंह बिजारनिया,थे। साथ ही पलसाना कस्बे में खेल ग्राउंड को लेकर भी खिलाड़ियों की उम्मीदें भी नजर आयी। ट्रॉफी आयोजक नरेंद्र कटारिया व रोहित कटारिया ने बताया कि आसपास के गांवों की टीमो के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लें रहे है। इस मौके पर गोविंद सिंह चौहान, रतन लाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र कटारिया, रामावतार कटारिया, देवेश भारद्वाज, राजेश कुमावत, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

