मां शीला देवी जनसेवा ट्रस्ट के प्रदेश प्रभारी भीम सिंह राजपूत ने किया ध्वजारोहण
भारतपुर - गौतम कंप्यूटर सेंटर पर 72 वें गणतंत्र दिवस की प्रातः बेला में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि भीम सिंह राजपूत प्रदेश प्रभारी मां शीला देवी जन सेवा ट्रस्ट के द्वारा ध्वजारोहण किया गया विशिष्ट अतिथि श्याम बिहारी शर्मा व अध्यक्षता चंद्रभान सैनी और कार्यक्रम का संचालन गौतम कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर गौतम शर्मा ने किया गौतम शर्मा ने मुख्य अतिथि भीम सिंह राजपूत विशिष्ट अतिथि श्याम बिहारी व अध्यक्ष चंद्रभान का माल्यार्पण करके स्वागत किया ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया भारत माता की जय ,वंदे मातरम के जयकारों से उद्घोष किया गया मुख्य अतिथि भीम सिंह राजपूत ने अपने संदेश में कहा कि भारत में कितनी भी विकट समस्या आती रहती हैं भारत देश हमेशा अटल
रहकर मुकाबला करता है वही सेंटर का अवलोकन किया और सरकार द्वारा दसवीं पास लड़कियों को फ्री में कंप्यूटर सिखाया जा रहा है जो कि एक सराहनीय कार्य है कार्यक्रम के बाद सभी विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई कार्यक्रम में रवि सैनी ,प्रशांत सैनी ,अभिषेक शर्मा, अभिषेक कुंतल ,विवेक ,आदर्श, मोनू ,विशाल ,राजा ,रवि कार्तिकेय ,महेंद्र ,नकुल आदि उपस्थित रहे

