विद्यालय खुलने से पूर्व एहतियात बरतते हुए किया सेनेटराइज।
पाली (मारवाड़ जंक्शन) - राज्य में सरकार के निर्देशानुसार 18 जनवरी से कक्षा नवमी से बारहवीं तक के विद्यालय खुलने जा रहे हैं इसी के मद्देनजर मारवाड़ जंक्शन नगर के राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय खुलने से पूर्व व छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार तोमर के निवेदन पर नगर के कोरोना भगाओ युवा मंडल द्वारा विद्यालय को सेनेटराइज किया गया व मंडल संयोजिका सोनू जैन द्वारा विद्यालय में आगामी छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए प्रधानाचार्य को आश्वासन दिया गया कि आगे भी जरूरत पड़ने पर हम समस्त प्रकार के एहतियात छात्रों द्वारा बरतवाएंगे व समस्त प्रकार से मदद करने में विद्यालय प्रशासन के साथ तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर मंडल के विशाल जैन, मोहम्मद शफी भाटी एवं विद्यालय व्याख्याता भंवर सिंह, नारायण लाल देपन, अविनाश भाटी, सुशील कुमार, दलाराम, मांगीलाल आदि उपस्थित रहे।

