आयोजन: धवा मे एक शाम गौ माता के नाम भजन संध्या मैं झूमे श्रद्धालु
जोधपुर - धवा पंचायत समिति के ठाकुर जी का मंदिर गरबा चौक में शनिवार शाम को एक शाम गौ माता के नाम विशाल भक्ति भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिसमें मुख्य भजन गायक कलाकार डॉ ओम मुंडेल डिगरना,मुकेश वैष्णव ,राहुल बिश्नोई सांचौर व डांसर भरत पटेल ने प्रस्तुतियां दी।
डॉ ओम मुंडेल ने राजेश्वर भगवान ,जंभेश्वर भगवान बालाजी महाराज सहित गौ माता के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति से ग्रामीणों को झूमने को मजबूर कर दिया वही ओम मुंडेल ने बीच में चुटकुले प्रस्तुत करने पर पूरा प्रांगण तालियों से गूंज उठा।
गौ भक्तों के द्वारा पूरे हिंदुस्तान से ऑनलाइन व ऑफलाइन से 5 लाख 25 हजार रुपए की राशि गौ दान एकत्रित हुई।भजन संध्या कार्यक्रम में आयोजित कर्ता, समस्त धवा ग्रामवासी व गरबा नवयुवक मंडल ने भजन संध्या में बढ़ चढ़कर आनंद लिया।
कार्यक्रम का उद्घोषक भलाराम पटेल बासनी व दाऊदास पेशवा ने किया ।वही कोविड19 को लेकर सरकार की गाइडलाइन की पालना करते हुए इस भक्ति भजन संध्या को पेशवा धवा युटुब चैनल के माध्यम से 5 हजार लोगो ने लाइव कार्यक्रम देखा ।

