युवा सप्ताह के तृतीय दिन मेहंदी, रंगोली व चित्रकला का आयोजन किया गया।
मारवाड़ जंक्शन - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई मारवाड़ जंक्शन द्वारा चलाए जा रहे युवा सप्ताह के तृतीय दिन मेहंदी, रंगोली व चित्रकला का आयोजन किया गया जिसमें नगर की बहनों व भाइयों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने व मुख्य अतिथि के रूप में मारवाड़ जंक्शन ग्राम पंचायत कि वार्ड संख्या 06 की वार्डपंच सोनू जैन उपस्थित रही। सोनू जैन ने समस्त प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए छात्राओं को जीवन में समाज के लिए नारी शक्ति के रूप में उबरने की बात कही व छात्राओं से कहा कि समाज की परेशानियों व कुरीतियों को दूर करना एक नारी का परम धर्म है।
इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य रजत शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रमुख देवेंद्र कुमार सागर, कार्यक्रम संयोजक दिग्विजय सिंह, कार्यक्रम सहसंयोजक प्रिया वैष्णव, वर्षा सीरवी, प्रतियोगिता प्रभारी प्रेम, जयश्री, हर्षिता सोनी सहित लव कुमार, निशा भारती, अलीशा प्रजापत, पिंटू सेन, हरिकिशन, सुंदर दास, कैलाश सुनारीवाल, भरत सागर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


