"".

Flickr Images

अब पेयजल सकंट को भी किया जाएगा दूर - बाजोर

अब पेयजल सकंट को भी किया जाएगा दूर-  बाजोर

पलसाना - ग्राम रेटा में भाजपा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। इस दौरान राजस्थान सरकार के सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन प्रेम सिंह बाजोर, सीकर जिला प्रमुख गायत्री कंवर,  जिला उप प्रमुख ताराचंद घायल, पलसाना पंचायत समिति प्रधान सुनीता वर्मा, दातारामगढ़ प्रधान गेंद  कंवर, प्रदेश मंत्री मधु कुमावत, राजेंद्र धीरजपूरा, आदि का पलसाना पंचायत समिति प्रधान पूरण सिंह शेखावत द्वारा साफा साल एवं माला पहनाकर शानदार स्वागत किया गया। उपप्रधान शेखावत ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन बाजोर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की अब ग्रामीणों की पेयजल संकट दूर करने एवं खेल मैदान को दुरदुस्त करने के लिए आश्वासन दिया। बाजोर ने देश में चल रहे किसान आंदोलन के बारे में जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।





रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा