युवा दिवस पर साइकिल रैली आयोजित करने के दिए निर्देश
पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के निर्देशानुसार युवा दिवस पर साइकिल रैली आयोजित करने के निर्देश दिए। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पलसाना के प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर बनवारी लाल कुमावत ने बताया कि 12 जनवरी को आयोजित युवा दिवस पर फिट इंडिया हिट इंडिया कोरोना जागरूकता साइकिल रैली राज्य सरकार की जारी गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करते हुए 20 किलोमीटर की साइकिल रैली आयोजित करने के निर्देश दिए। कुमावत ने युवा दिवस पर रंगोली, भाषण, क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर आदि कार्यक्रम कर स्थानीय संघ में सचिव पवन कुमार शर्मा को निर्धारित समय पर भिजवाने के लिए निर्देशित किया।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

