पाली - शिक्षा विभाग की ओर सेे जारी निर्देश के तहत गुरूवार को सोहन लाल भाटी ने सहायक निदेशक के रूप में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय समग्र शिक्षा अभियान पाली कार्यालय पाली में कार्यग्रहण किया।
कार्यग्रहण के पश्चात भाटी ने कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। भाटी ने सहायक निदेशक के रूप में कार्यग्रहण करने पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा दिलीप कर्मचंदानी,कार्यक्रम अधिकारी विनोद कुमार पन्नू, प्रधानाचार्य चंदेशपाल सिंह रातडी, कार्यक्रम अधिकारी तेजसिंह पंवार, बलवंत सिंह चंपावत, शान्तिलाल सोनी,मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, भगवानदास बाबानी, महेश कल्ला, अनिल भाशा, ओम प्रकाश,मुकेश बोहरा,पर्वत सिंह, अशोक पारिख,सोहन पायक,प्रवीण चारण,पन्नालाल सोनी,राजेश जोेशी आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।


