"".

Flickr Images

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया, चार गिरफ्तार

धवा (जोधपुर) - जिले के  बिलाड़ा थाने में अपहरण व दुष्कर्म मामले में दर्ज पोक्सो एक्ट में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से चारों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि पीड़िता के पिता ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया था।

सहायक उपनिरीक्षक हुकमसिंह ने बताया कि 21 दिसंबर को पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि 20 दिसंबर दोपहर को उसकी नाबालिग पुत्री व भतीजी पैदल जा रहे थे कि बाइक पर आये बदमाश उसका अपहरण कर ले गए। कॉल डिटेल व अन्य जानकारियां जुटा कर पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब किया।

आरोपियों में पुसाराम निवासी दर्जियों की मंडली रोहिट पाली, गैनाराम निवासी पांचवा कला, शिवपुरा पाली, मुकेश निवासी पांचवा खुर्द शिवपुरा पाली व दिलीप कुमार राजोला कला शिवपुरा पाली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।




संवाददाता : राजूराम पटेल