जयपुर - एकादशी एवं गीता जयंती के पावन दिवस पर लायंस और लायनेस क्लब जयपुर कैपिटल ने सांगानेर के जातडावाला ग्राम मे परम सुखदास आश्रम गोशाला मे बीमार व अपाहिज🐄🐄 गायों को सर्दी से बचाव के लिए उनके बाड़े मे 12×12 व 12× 10 के पेराशूट के कपड़े के पर्दे लगवाए और उनके इलाज के लिए धनराशि प्रदान की और उन्हे हरा चारा व गुड खिलाया। पवन अग्रवाल ने बताया की इसके अलावा गोशाला में काम करने वाले 20 कर्मचारियों को कंबल भी वितरित किये गए। इस अवसर पर शहर से इतनी दूर कई सदस्यों ने जिसमे प्रमुख पी डी जी ललिता मेहता, निर्मला अग्रवाल,जतन डांडिया, संतोष भार्गव ,मीनाक्षी वर्मा, उषा गोयंकाव् निधि सैक्सन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
रिपॉर्ट - राजीव दाधीच

