पाली 9 दिसम्बर। पंचायती राज आम चुनाव 2020 में पाली पंचायत समिति में प्रधान पद का निर्वाचन गुरूवार को पंचायत समिति कार्यालय में होगा।
रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) पाली एवं उपखण्ड अधिकारी उत्सव कौशल ने बताया कि प्रधान पद के निर्वाचन को लेकर प्रात: 10 बजे नव निर्वाचित समिति सदस्यो की बैठक आयोजित की जाएगी। प्रात: 10 से 11 बजे तक उम्मीदवार व उसके प्रस्तावक द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया जा सकेगा। तत्पश्चात प्रात: 11.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रो की संवीक्षा की जाएगी। दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी एवं उसके पश्चात अभ्यर्थियो को चुनाव प्रतीको का आवंटन किया जाएगा। निर्वाचन होने की स्थिति में दोपहर 3 से सांय 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान के तुरन्त बाद मतगणना करवाई जाएगी। मतगणना की तैयारियो को लेकर सहायक रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) तहसीलदार पाली पंकज कुमार जैन, अनिल नामा,मूल सिंह भाटी, ललित कुमार दवे,विक्रम सिंह परिहार,सवाई सिंह राजपुरोहित आदि जुटे हुए है।

