पाली - जिला कलक्टर अंश दीप ने एनजीटी के आदेश की पालना में पाली में जल प्रदूषण की रोकथाम के लिए शिकायत केन्द्र संचालित किया हैं।

जिला कलक्टर ने बताया कि माननीय एनजीटी कोर्ट के निर्देशानुसार पाली शहर में जल प्रदूषण से संबंधित शिकायत ईमेलआईडी pollutioncomplaints@gmail.com  एवं मोबाईल नम्बर 9784723136 में वाॅटसएप पर सचित्र शिकायत कर सकता है। उन्होंने कहा कि जल प्रदूषण की रोकथाम के लिए जिला स्तर पर एसडीएम उत्सव कौशल एवं क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदूषण मंडल आर.के.बोड़ा के नेतृत्व में दो दलों का गठन किया गया है जो सीईटीपी, एसटीपी के आउट लेट, इनलेट नदी में प्रदूषित पानी छोड़ने, स्काडा मीटर, अवैध इकाईया एवं सार्वजनिक स्थानों, नालों, खाली प्लाट आद पर प्रदूषित पानी छोड़ने वालों के विरूद्ध उड़न दस्तों के रूप में कार्यवाही करने के साथ ईमेल एवं व्हाट्स अप नम्बरोें पर मिलने वाली शिकायतों की जांच एवं कार्यवाही कर साप्ताहिक बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। कमेटी में नायब तहसीलदार पाली एवं रोहट को भी लगाया गया है। नदी व नेहड़ा बांध तक प्रदूषित पानी छोड़ने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही होगी।