पाली, 09 दिसम्बर। नगरपालिका आम चुनाव 2020 की प्रशासनिक व्यवस्था के लिए चुनाव प्रकोष्ठ गठित करते हुए प्रकोष्ठ के प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारी को नियुक्त कर दायित्व सौंपे है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी अंश दीप ने बताया कि नगर पालिका आम चुनाव 2020 के आगामी चुनाव के लिए प्रारंभिक तैयारियों के संबंध में प्रकोष्ठों का गठन कर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए। उनकी सहायता के लिए सहायक स्टाॅफ को भी लगाया गया है। उन्होंने संबंधित आवंटित चुनाव कार्य के लिए अतिरिक्त स्टाॅफ की सहायता के लिए विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रभारियों को कर्मचारियों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हेै। जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी चुनाव के दौरान पुलिस एवं कानून व्यवस्था, अतिरिक्त जिला कलक्टर वीरेन्द्रसिंह चौधरी सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया, कानून एवं विधि, ईवीएम व सामग्री क्रय, अतिरिक्त जिला कलक्टर सिलिंग राधेश्याम को आदर्श आचार संहिता पालना, शिकायत प्रबंधन, पर्यवेक्षक व्यवस्था, डाकमत पत्र प्रकोष्ठ, विशेष दिव्यांगजन प्रकोष्ठ, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रहलाद सहाय नागा को कर्मचारी अधिकारी की नियुक्ति, प्रशिक्षण, उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मु्रदांक सावन कुमार चायल को सामान्य व्यवस्था व कोविड़ केयर, उपखण्ड अधिकारी पाली उत्सव कौशल को रूट चार्ट, नक्शे एवं बैनर, सरकारी वाहनों का चिन्हिकरण एवं आवंटन, मीडिया प्रकोष्ठ, जिला रसद अधिकारी लक्ष्मीनारायण को पीओएल अल्पहार व भण्डार, कोषाधिकारी मनोज कुमार को मतपत्र, लेखा प्रकोष्ठ, आरटीओ श्रीमती प्रवीणा चारण को परिवहन व्यवस्था, सहायक निदेशक हरिशचन्द्र पारीक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग को सांख्यिकी सूचना, उप निदेशक कृषि विस्तार शंकराराम बेडा को नियंत्रण कक्ष, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अनिल पुरोहित को सूचना एवं विज्ञान, उप निदेशक राजेश चौधरी डीआईओटी को सूचना प्रौद्योगिकी, जिला आबकारी अधिकारी भुपेन्द्रसिंह को आबकारी निरोधक व्यवस्था तथा समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को ईआरओ व एईआरओ का दायित्व सौंपा गया है।