"".

Flickr Images

एनजीटी के आदेश की पालना में समीक्षा में जिला कलक्टर अंश दीप की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई

पाली - एनजीटी के आदेश की पालना में समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर अंश दीप की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिला कलक्टर ने रूडीप के अधिशाषी अभियंता अग्रवाल एवं नगर परिषद आयुक्त राय को निर्देश दिए कि शहर में एसटीपी तैयार हो गए है वर्तमान में 4 एमएलडी पानी ही उपचारित हो रहा है। रूडिप व नगर परिषद बकाया सीवरेज कनेक्शन का एक्शन प्लान तैयार कर प्रस्तुत करें ताकि एसटीपी में अधिक पानी उपचारित हो सकें गंदा पानी नदी में न जाए इसके लिए तुरन्त कार्यवाही करे। सीवरेज का पानी नेहड़ा बांध में न जाए इसकी पुख्ता व्यवस्था करेंगे।

उन्होंने कहा कि पाली में प्रदूषित पानी को नदी में जाने से रोकने एवं पानी की नियमित जांच के लिए दो कमेटिया बनाई जा रही है एक कमेटी एसडीएम एवं दूसरी कमेटी में क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदूषण नियंत्रण को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं जो सीईटीपी के ’इनलेट,आउटलेट व बांडी नदी क्षेत्र में पानी के सेम्पल प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में लेकर साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। आमजन भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकें इसके लिए ईमेल आईडी व फोन नम्बर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण मंडल, उपखण्ड अधिकारीव नायब तहसीलदार पाली व रोहट के साथ दो टीमें बनाकर पानी की गुणवता की रेडम जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि नदी व अन्य जगहों पर प्रदूषित पानी के टैंकर खाली करने की शिकायतें आ रही हैं इस संबंध में परिवहन विभाग जांच टीम गठित कर कार्यवाही करेंगें।

उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन अवैध इकाईयों के कनेक्शन कांटे गए है उनका सर्वे करें। कपड़े के स्थान पर वर्तमान में इन इकाईयों में चूड़ी उद्योग लग गएहै जिनके कनेक्शन काटे जाए एवं दुबारा कनेशन न हो इसकी सुनिश्चितता करें। साथ ही संबंधित विभाग अवैध इकाईयों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें।

उन्होंने रिको ंके रीजनल मैनेजर को औधोगिक क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था के निर्देश देते हुए कहा कि पुरानी पाईप लाइ्रन व नालों का प्रदूषित पानी नदी में न जाए। पुरानी पाईप लाईनों से प्रदूषित पानी जा रहा है तो पाईप लाईन को खोदकर बाहर निकाले या पूर्ण रूप से बंद करदें। कार्य रिपोर्ट में बैठक में साप्ताहिक प्रस्तुत की जाए। उन्होंने भूजल विभाग के अधिकारी को जवाब न देने पर  चार्ज शाीट जारी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने हैड पम्प से रंगीन पानी आने पर जलदाय विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने जेडएलडी प्रोजेक्टर की समीक्षा के लिए निरीक्षण करने के साथ ही निर्धारित समयावधि में कार्य सम्पन्न करने के निर्देश दिए। भवन निर्माण संबंधी कार्य के लिए क्षेत्रीय अधिकारी एवं सीईटीपी को प्लान प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने इनलेट, आउटलेट एवं बंाडी पदी में प्रदूषित पानी जाने की जांच के लिए सीसी टीवी फूटेज प्रस्तुत करने को भी कहा।

बैठक में एसडीएम उत्सव कौशल, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदूषण नियंत्रण मंडल आर.के.बोड़ा, उप पुलिस अधीक्षक, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक सी.के.अली, कृषि विभाग के प्रभात रंजन, जल संसाधन के अधीक्षण अभियंता रामनारायण चैधरी मौजूद रहे।