"".

Flickr Images

शेष रहे नव निर्वाचित सदस्यो को शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र वितरित किये।

पाली - पंचायती राज आम चुनाव 2020 में पाली पंचायत समिति में गुरूवार  को रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) पाली ने शेष रहे नव निर्वाचित सदस्यो को शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र वितरित किये। 


            रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) पाली एवं उपखण्ड अधिकारी उत्सव कौशल ने बताया पाली पंचायत समिति में शेष रहे नव निर्वाचित सदस्य लक्षमण सिंह,विजय जोशी,पुष्पा चौधरी व रेखा प्रजापत को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवा कर उन्हे प्रमाण पत्र वितरित किये। इस दौरान उन्होने सभी को स्वच्छता संबधी शपथ दिलवाई। जिसमें उन्हे स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्व रहने,सप्ताह में दो घण्टा श्रमदान करने,गाँव गाँव और गली गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करने, अपने निर्वाचन क्षैत्र में 100 व्यक्तियो को स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित करने को कहा। इस मोके पर  अनिल नामा,मूल सिंह भाटी, ललित कुमार दवे,विक्रम सिंह परिहार,सवाई सिंह राजपुरोहित, रमेश अणकिया, लोकेश शर्मा, भवानी सिंह भाटी,श्रवण चौधरी,आदि मोजूद रहे।