पाली - पंचायती राज आम चुनाव 2020 में पाली पंचायत समिति में प्रधान पद का निर्वाचन में भाजपा की मोहनी देवी विजयी रही।


              रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) पाली एवं उपखण्ड अधिकारी उत्सव कौशल ने बताया कि प्रधान पद के निर्वाचन को लेकर भाजपा की ओर से मोहनी देवी व कांग्रेस की ओर से पुष्पा चौधरी ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। जिसमें  भाजपा की मोहनी देवी को 10 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस की पुष्पा चौधरी को 5 मत प्राप्त हुए। मतगणना के पश्चात मोहनी देवी को प्रधान घोषित  करते हुए प्रधान पद का प्रमाण पत्र देकर स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई। इस मोके पर उप पुलिस अधीक्षक पारस राम चौधरी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) तहसीलदार पाली पंकज कुमार जैन, विकास अधिकारी मोहनराम, मूलसिंह भाटी,जसवंत सिंह जैतावत,ललित कुमार दवे,विक्रम सिंह परिहार,सवाई सिंह राजपुरोहित,मुकेश गग्गड,लोकेश शर्मा,राजेश कुमार, नारायण लाल बालवंशी, नेमीचंद मंडिया, सुखदेव, भवानी सिंह भाटी,श्रवण चौधरी, सुखदेव, आदि मोजूद रहे।


उप प्रधान पद का चुनाव

         रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) पाली एवं उपखण्ड अधिकारी उत्सव कौशल ने बताया कि उप प्रधान पद के निर्वाचन को लेकर प्रात: 10 बजे नव निर्वाचित समिति सदस्यो की बैठक आयोजित की जाएगी। प्रात: 10 से 11 बजे तक उम्मीदवार व उसके प्रस्तावक द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया जा सकेगा। तत्पश्चात प्रात: 11.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रो की संवीक्षा की जाएगी। दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी एवं उसके पश्चात अभ्यर्थियो को चुनाव प्रतीको का आवंटन किया जाएगा। निर्वाचन होने की स्थिति में दोपहर 3 से सांय 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान के तुरन्त बाद मतगणना करवाई जाएगी।