"".

Flickr Images

पाली पंचायत समिति में नव निर्वाचित सदस्यो को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवा कर उन्हे प्रमाण पत्र वितरित किये।

पाली - पंचायती राज आम चुनाव 2020 में पाली पंचायत समिति में नव निर्वाचित सदस्यो को बुधवार को उपखण्ड कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) पाली ने शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र वितरित किये। 

 

    रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) पाली एवं उपखण्ड अधिकारी उत्सव कौशल ने बताया पाली पंचायत समिति में नव निर्वाचित सदस्यो को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवा कर उन्हे प्रमाण पत्र वितरित किये। इस दौरान उन्होने सभी को अपना कार्य निष्पक्ष रूप से करने तथा निर्वाचन क्षैत्र में समस्याओ का समाधान करने के निर्देश दिये।



स्वच्छता की दिलाई शपथ

 पाली पंचायत के नव निर्वाचित सदस्यो को रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) पाली ने स्वच्छता संबधी शपथ दिलवाई। जिसमें उन्हे स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्व रहने,सप्ताह में दो घण्टा श्रमदान करने,गाँव गाँव और गली गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करने, अपने निर्वाचन क्षैत्र में 100 व्यक्तियो को स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित करने की शपथ दिलवाई। इस मोके पर  अनिल नामा,मूल सिंह भाटी, ललित कुमार दवे,विक्रम सिंह परिहार,सवाई सिंह राजपुरोहित, रमेश अणकिया, लोकेश शर्मा, भवानी सिंह भाटी,श्रवण चैधरी आदि मोजूद रहे।