पाली - पंचायती राज आम चुनाव 2020 में पाली पंचायत समिति में नव निर्वाचित सदस्यो को बुधवार को उपखण्ड कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) पाली ने शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र वितरित किये।
रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) पाली एवं उपखण्ड अधिकारी उत्सव कौशल ने बताया पाली पंचायत समिति में नव निर्वाचित सदस्यो को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवा कर उन्हे प्रमाण पत्र वितरित किये। उन्होने नव निर्वाचित सदस्यो को रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) पाली ने स्वच्छता संबधी शपथ दिलवाई। उन्होने बताया कि जो अभ्यर्थी शपथ व प्रमाण पत्र नही लेगा वह प्रधान व उप प्रधान पद के निर्वाचन में शामिल नही हो सकेगा।


