पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय जयपुर की सीओ गाइड गगनदीप कौर एवं सीओ स्काउट निर्देशानुसार स्थानीय संघ झोटवाड़ा जयपुर की यूनिवर्स पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुंडिया रामसर फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कोविड-19 की सुरक्षा में फिटनेस की डोज़- आधा घंटा रोज स्लोगन के चरितार्थ करते हुए स्काउट गाइड द्वारा एक शानदार जागरूकताशील साइकिल रैली का आयोजन किया गया। संस्था निदेशक अनूप शेखावत एवं ऋतिका राठौर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ मे संस्था के स्काउट मास्टर सुभाष टेकर एवं गाइड कैप्टन मनीषा पटियाल, सोनू कंवर भी उपस्थित हुई। रैली स्काउट गाइड ने फिट इंडिया स्वास्थ्य सामुदायिक पहल के अंतर्गत नारे लगाते हुए मुंडिया रामसर एरिया के विभिन्न जगहों से होते हुए कोविड-19 में अपने स्वास्थ्य को ओर अधिक फिट रखने का संदेश विभिन्न मार्गों पर दिया। कार्यक्रम के लिए पूरन सिंह शेखावत सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
संवाददाता - पवन शर्मा

