"".

Flickr Images

जांगिड़ ने अपने जन्मदिवस पर किया रक्तदान

जिले के सभी रोवर स्काउट जरूरत मन्द के लिए रक्तदान करे : लाटा


पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला सीकर के रोवर निक्की जागिड पुत्र राजेन्द्र कुमार जॉगिड  स्थानीय संध रीगसं ने अपने 21 वे जन्मदिवस पर बाजाज रोड सीकर में रक्तदान किया। युवाओं ने अपने जन्मदिवस पर रक्तदान करने के लिए प्रेरणा भी दी। निक्की जांगिड ने सातवी बार रक्तदान किया। निक्की जॉगिड का रक्तदान करने पर जिला मुख्यालय सीकर पर ,सीओ स्काउट बसन्त कुमार लाटा  एवं सीओ गाइड ऋतुशर्मा ने कमल का पोधा एवं पुष्प तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया। एवं जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने कहा कि जिले के समस्त रोवर स्काउट जरूरत मन्द के लिए रक्तदान करें। यह एक नेक कार्य है। निक्की जॉगिड नेहरू युवा केन्द्र से भी 2 वर्ष से राष्ट्रीय युवा स्वंय सेवक के रूप में सहयोग प्रदान कर रहे है। तथा स्काउट गाइड में राज्य पुरस्कार रोवर के रूप में लगातार 5 वर्ष से सेवाएॅ प्रदान कर रहे। तथा कोविड19 में विभिन्न रूप से शानदार सेवाएॅ दे रहे है।




संवाददाता - पवन शर्मा