पलसाना - ग्राम रायपुरा में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला परिषद सदस्य संजू देवी एवं पंचायत समिति सदस्य निवर्तमान प्रधान संतोष वर्मा का ग्रामीणों की ओर से माला एवं शॉल पहना कर स्वागत किया गया। संजू देवी ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब अलोदा में विकास की कोई कमी नहीं रहेगी। पूरे कार्य प्राथमिकता से करवाए जाएंगे। और लोगों की परेशानी का प्रमुखता से समाधान करवाया जाएगा। इस दौरान दोनों सदस्यों ने हमेशा ग्राम वासियों के साथ रहते हुए हर समय तैयार रहने की बात कही। इस मौके पर अनेक गणमान्य जन नागरिक मौजूद थे।
संवाददाता - पवन शर्मा

