पलसाना - कस्बे के गोवटी रोड स्थित संस्कार श्री राम कॉलोनी में स्काउट में फिट इंडिया स्वच्छ भारत जागरूकता के पोस्टर बाटे। प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर (स्काउट) बनवारीलाल कुमावत ने बताया कि सीकर जिला मुख्यालय सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा के निर्देशानुसार राज्यपाल अभिशंषा पूर्व आयोजित शिविर में सम्मिलित स्काउट ने कोविड-19 के तहत फिट इंडिया स्वस्थ भारत जागरूकता कार्यक्रम को बढ़ावा देते हुए मुख्य सड़क मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को जिला मुख्यालय से प्राप्त पोस्टर पंपलेट वितरण किए । आम जनता को फिट इंडिया स्वस्थ भारत गतिविधियां अपने-अपने घर पर आयोजित कर कोरोना जागरूकता का संदेश दिया। सचिव पवन कुमार शर्मा ने बताया कि स्थानीय संघ पलसाना के द्वारा कोविड-19 की शुरुआत से लेकर अब तक लगातार ग्राम पंचायत ,जनप्रतिनिधि एवं भामाशाह के सहयोग से विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम का कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना एवं सावधानी बरतते हुए प्रतिदिन आवश्यक रूप से आयोजन किया जा रहा है। सचिव ने बताया कि जो अनवरत रूप से आगे भी जारी रहेगा। शर्मा ने स्थानीय संघ के मास्क बैंक में यहां के भामाशाह, रोवर ,रेंजर, स्काउट, गाइड एवं स्काउटर और गाइडर आदि को मास्क जमा कराने के लिए प्रेरित भी किया। राज्य पुरस्कार स्काउट को जिला मुख्यालय पर आयोजित साइकिल रैली में सहभागिता करने के लिए भी निर्देशित किया।
संवाददाता - पवन शर्मा

