"".

Flickr Images

स्वच्छता कार्यक्रम को लेकर आमुखीकरण कार्यशाला हुई

पलसाना की 5 पंचायतों का चयन

पलसाना - स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन कार्यों की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने के लिए आमुखीकारण कार्यशाला का आयोजन हुआ।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ओडीएफ पल्स ग्राम के रूप में विकसित करने हेतु ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन क्रियान्वयन हेतु 30 ग्राम पंचायतो मे से पलसाना पंचायत समिति की 5 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अलौदा, लामिया ,रेटा, गोवटी एवं मदनी का चयन किया गया। जहां स्वस्थ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामीण सहभागिता का नियोजन कर ठोस  व  तरल कचरा प्रबंधन कार्यों की परियोजना सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ तकनीकी सहायक ,सहायक अभियंता ,ब्लॉक समन्वयक की मौजूदगी से दातारामगढ़ मुख्यालय पर मैजिक पिट, लीच पिट ,सोख्ता गड्ढा एवं नाली प्रबंधन परियोजना प्रतिवेदन तैयार किया गया।



संवाददाता - पवन शर्मा