"".

Flickr Images

रुलानियोकी ढाणी में फार्म स्कूल का हुआ संचालन

आधुनिक तकनीक से उन्नत किस्म की पैदावार प्राप्त की जा सकती है : सहायक कृषि अधिकारी

पलसाना - ग्राम पंचायत ठीकरिया के अंतर्गत रुलानियोकीढाणी में फार्मर फील्ड स्कूल का संचालन किया गया।  सहायक कृषि अधिकारी मुकेश बावलिया ने बताया कि मंगलवार को एचीवर किसान संतोष देवी के फार्म हाउस पर आत्मा परियोजना के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा  मंगलवार को एक दिवसीय फार्म हाउस आनंददायी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सहायक कृषि अधिकारी मुकेश  बावलिया ने आसपास के क्षेत्र से आए हुए किसानों को गेहूं फसल की अच्छी गुणवत्ता एवं उन्नत पैदावार प्राप्त करने के लिए आधुनिक तकनीक के साथ खेती करने के तरीके बताएं । एक्सिस बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह बाजिया ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा कृषक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी । उद्यान विभाग के गोविंदराम बिजारणिया ने किसानों को फलदार पौधे लगाने की सलाह देते हुए वानस्पतिक काढा एवं जीवामृत बनाने की जानकारी दी। जाजोद के कृषि पर्यवेक्षक दीपाराम हरितवाल ने गेहूं में क्रांतिक अवस्था में सिंचाई प्रबंधन व पूर्वक प्रबंधन के बारे में प्रकाश डाला।  मलिकपुर  कृषि पर्यवेक्षक अनिता कुमारी ने किसानों को जैविक खेती की विभिन्न विधाओं की जानकारी देते हुए ट्राइकोडरमा के बारे में बताया । साथ ही आसपास के मौजूद किसानों के सामने खेती किसानी संबंधी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही शंका समाधान कर उनकी समस्याओं को दूर किया गया । इस अवसर पर गोपाल सिंह, नारायण लाल रूलानिया ,रामेश्वर लाल रुलानिया, दिनेश कुमार ,प्रियंका देवी सहित 30  किसानों ने सहभागिता की।




संवाददाता - पवन शर्मा