"".

Flickr Images

काला फीता बांधकर व अधिसूचना की प्रतिलिपियां जलाकर एनपीएस कर्मचारियों ने विरोध दिवस मनाया

NPSEFR प्रदेश सचिव राजस्थान एवं जिलाध्यक्ष पाली अब्दुल सलीम पठान,  ने बताया कि वर्ष 2003 में 22 दिसम्बर को एक नोटिफिकेशन जारी कर तत्कालीन केन्द्र सरकार ने भारतीय सेना को छोड़कर केन्द्र के सभी कार्मिकों पर न्यू पेंशन स्कीम थोप दी थी,उसके बाद धीरे धीरे अन्य राज्यो ने भी न्यू पेंशन स्कीम लागू कर दी थी जिससे सभी कार्मिकों की पेंशन बन्द कर शेयर मार्केट के हवाले कर दिया गया था। 

             इसलिये न्यू पेंशन स्कीम एम्पलाईज फैडरेशन आॅफ राजस्थान वह विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों के  नेतृत्व में 22 दिसम्बर 2020 मंगलवार को राणावास गांव के मुख्य चौराये  पर काला फीता बांधकर विरोध प्रकट करते हुए अधिसूचना की प्रतिलिपियां जलाकर  कर्मचारियों ने विरोध दिवस मनाया इस मौके पर शिक्षक संघ रेस्टा जिलाध्यक्ष परमवीर सिंह ,शिक्षक संघ युवा संभाग सहप्रमुख बनु सिंह चंपावत ,पीईईओ संतोष सितारा, ओमप्रकाश प्रजापत ,चंद्रपाल गोयल,भरत कुमार गर्ग, जय भगवान,अंजलि मीणा,फरसाराम, संजय बिश्नोई, ज्ञान चंद कुमावत, अशोक कुमार कुमावत, पवन कुमार ,देवानंद यादव,नियाज खान,थानाराम चौधरी, नरेंद्र कुमार प्रजापत,रूकिया देवी, किरण गुर्जर, यशपालसिंह कुंपावत,गिरधारी लाल वर्मा, काडू राम मीना,भास्कर अवस्थी, सुरेंद्र कुमार,दिव्या इंदौरिया,अनु चौधरी, सुरेंद्र सिंह गोहिल, हीरालाल गर्ग आदि सैकड़ों की संख्या में शिक्षक मौजूद रहे