"".

Flickr Images

रेस्टा ने वरिष्ठ शिक्षकों के स्थानांतरण का शिक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर अंशदीप को ज्ञापन सौंपा

पाली - राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा) ने वरिष्ठ अध्यापकों के स्थानांतरण अतिशीघ्र करने को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमावत एवं ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह चारण के नेतृत्व में मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर अंशदीप को ज्ञापन सौंपा | 

राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा के जिला प्रवक्ता आंनद डाबी  ने बताया कि 2019 में भी प्रधानाचार्य व व्याख्याताओं के साथ साथ वरिष्ठ अध्यापकों के भी आवेदन लेकर स्थानांतरण  नही करने से वरिष्ठ शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है | इस बार भी स्थानांतरण आवेदन लिए हुए 3 माह बीत चुके है अभी तक स्थानांतरण नही किये है जिसको लेकर वरिष्ठ शिक्षक आशंकित है | इसी को लेकर  कि रेस्टा संरक्षक कल्याण सिंह टेवाली एवं जिलाध्यक्ष  परमवीर सिंह रडावास के निर्देशानुसार पाली के प्रत्येक उपखंड मुख्यालयों पर उपखंड अधिकारी के मार्फ़त मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को ज्ञापन सौंप कर अतिशीघ्र  स्थानांतरण करने की माँग की गई । जिनमें विशेषकर जिन वरिष्ठ अध्यापकों की मूल नियुक्ति Non TSP क्षेत्र में हुई थी लेकिन केन्द्र व राज्य  सरकार के गजट नोटिफिकेशन जून 2018 व इससे पूर्व जिन क्षेत्रों  को TSP घोषित कर दिया व समस्त  TSP पीडि़त वरिष्ठ  शिक्षकों का प्राथमिकता से स्थानान्तरण किया जाये, हर बार विकल्प पत्र भरवाकर भी उनका स्थानान्तरण नहीं होने से वो मानसिक अवसाद का शिकार हो रहे है। उनकी माँग प्रमुखता से रखी गई है | 

आज के ज्ञापन कार्यक्रम में लक्ष्मण कुमावत, मंगल सिंह चारण, नारायण आसेरी, चेतन सिंह, भीम सिंह मीणा, जयपाल सिंह, जिला संरक्षक पंकज पंवार, आनंद डाबी, नंद किशोर शर्मा सहित कई वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपस्थित रहे |