रेस्टा ने वरिष्ठ शिक्षकों के स्थानांतरण का ज्ञापन सौंपा
पाली - राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा ने मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को वरिष्ठ अध्यापकों के स्थानांतरण अतिशीघ्र करने को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष मिश्रीलाल प्रजापत के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा | राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा के जिलाध्यक्ष परमवीर सिंह ने बताया कि 2019 में भी प्रधानाचार्य व व्याख्याताओं के साथ साथ वरिष्ठ अध्यापकों के भी आवेदन लेकर स्थानांतरण नही करने से वरिष्ठ शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है | इस बार भी स्थानांतरण आवेदन लिए हुए 3 माह बीत चुके है अभी तक स्थानांतरण नही किये है जिसको लेकर वरिष्ठ शिक्षक आशंकित है | इसी को लेकर पूरे राजस्थान के प्रत्येक उपखंड मुख्यालयों से उपखंड अधिकारी के मार्फ़त मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को ज्ञापन सौंप कर अतिशीघ्र स्थानांतरण करने की माँग की गई
जिनमें विशेषकर जिन वरिष्ठ अध्यापकों की मूल नियुक्ति Non TSP क्षेत्र में हुई थी लेकिन केन्द्र व राज्य सरकार के गजट नोटिफिकेशन जून 2018 व इससे पूर्व जिन क्षेत्रों को TSP घोषित कर दिया व समस्त TSP पीडि़त वरिष्ठ शिक्षकों का प्राथमिकता से स्थानान्तरण किया जाये, हर बार विकल्प पत्र भरवाकर भी उनका स्थानान्तरण नहीं होने से वो मानसिक अवसाद का शिकार हो रहे है। उनकी माँग प्रमुखता से रखी गई है |
इस मौके पर रेस्टा प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री रतन सिंह कुम्पावत,जिला सचिव चंपालाल भाटी, ब्लॉक उपाध्यक्ष अनिल गोदारा, नरेंद्र प्रजापत, नारायण लाल गर्ग, नरेश जोशी, प्रकाश परिहार, संजय विश्नोई, राम सिंह, विष्णु प्रकाश, लक्ष्मण सिंह आशिया, सुरेंद्र, श्रवण आदि वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे |


