पाली - शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन शिक्षा को लेकर चलाए जा रहे स्माइल कार्यक्रम को लेकर बुधवार को समग्र शिक्षा अभियान के कार्यक्रम अधिकारी ने मारवाड जंक्शन के गादाना क्षैत्र की पीईईओ विधालयो का निरीक्षण कर प्रगति रिर्पोट जानी।
कार्यक्रम अधिकारी तेज सिंह पंवार ने रा. उच्च माध्यमिक विद्यालय गादाना, प्राथमिक विद्यालय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय चेलावास का निरीक्षण कर वर्तमान में चल रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों जैसे स्माइल, स्माइल 2, गृह कार्य निरीक्षण, वर्क बुक वितरण, शाला दर्पण पोर्टल पर विभिन्न कार्यों का अपडेट करना, शिक्षक डायरी इत्यादि विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होने राज्य सरकार द्वारा चलाई गई हरित पाठशाला योजना के अंतर्गत नव प्रवेश के बराबर संख्या में पौधारोपण की बात कही। गादाना पीईईओ रामस्वरूप ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गादाणा में 32 नव प्रवेश है जबकि यहां पर दानदाताओं के सहयोग से ट्री गार्ड के साथ 105 पौधे लगाए गए जिसमें से 98 पौधे आज भी जीवित अवस्था में है इसे देखकर कार्यक्रम अधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होने बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय की सारी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित व सुचारू पाई गई विद्यार्थियों को समय पर कार्य दीया जा रहा है साथ ही सभी का पोर्टफोलियो भी संधारित है अध्यापक अपनी डायरी में छात्रों के मोबाइल नंबर तथा नाम लिख रहे हैं यह भी देखा तथा जांचा गया ।


