"".

Flickr Images

जैतारण क्षैत्र के विभिन्न विधालयो का निरीक्षण कर स्माइल कार्यक्रम व आईसीटी लेब के बारे में जानकरी ली।

पाली - समग्र शिक्षा अभियान के कार्यक्रम अधिकारी के कार्यक्रम अधिकारी व आईसीटी लेब प्रभारी ने बुधवार को जैतारण क्षैत्र के विभिन्न विधालयो का निरीक्षण कर स्माइल कार्यक्रम व आईसीटी लेब के बारे में जानकरी ली।

      कार्यक्रम अधिकारी व आईसीटी लेब प्रभारी बलवंत सिहं चंपावत ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जैतारण, रा.उ.मा.वि. भुम्बलिया,रा.उ.प्रा.वि. दयालपुरा,अलख गुसाई की ढाणी व सब्जी मंडी विधालयो का निरीक्षण किया। 

 इस दौरान उन्होने स्टाफ सदस्यो की बैठक लेते हुए कोरोना काल में विधालयो में चल रहे स्माइल कार्यक्रम के तहत कक्षावार ग्रप व डोर टू डोर शैक्षिक अध्ययन की प्रगति रिपोट रिपोर्ट व उनके रिकार्ड संधारण के निर्देश दिए। उन्होने निःशुल्क पाठय पुस्तके, कार्य पुस्तिका, अभिभावक संपर्क के बारे में जानकारी ली। उन्होने आईसीटी लेब मे समसा निर्देशो की उपलब्धता, इन्टरनेट ,शिक्षण मे प्रोजेक्टर कार्य, लेब में निर्धारित पंजिकाओ  का संधारण, सेवा प्रदाता द्वारा बिजली बिलो का भुगतान,पर्याप्त मात्रा में स्टेशनरी की उपलब्धता,स्मार्ट वचुअल क्लास रूम की क्रियाशीलता,फर्नीचर,सीपीयू,प्रिंटर,स्केनर राउटर, ब्राडबेंड,माडम,सोलर पेनल, विधालय विकास एवं प्रबंधन समिति द्वारा लेब उपकरणो की मरम्मत कार्य आदि का विवरण देखा। इस मोके पर प्रधानाचार्य पदमचंद जैन, व्याख्याता श्रीमती पदमा पंवार, भुम्बलिया कार्यवाहक प्रधानाचार्य कालूराम, दयालपुरा प्रधानाध्यापक सत्य प्रसन्न सिंह ,सुश्री निशा, मोहम्मद सलमान खान, नरेश कुमार, भवानी, श्रीमती फरजाना बानो, श्रीमती संतोष सोलंकी, खेमाराम चैधरी, सुरेश कुमार लक्षकार, गंगा विशन मेवाड़ा, आशाराम मीणा,कमल कुमार मीणा, आदि मौजूद रहे।