"".

Flickr Images

सचिव संयुक्त सचिव की ऑनलाइन वेबीनार आज

पलसाना - नेशनल ग्रीन कोर  एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय के समस्त स्थानीय संघ के सचिव एवं संयुक्त सचिव की ऑनलाइन वेबीनार होगी। मंडल मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय के समस्त स्थानीय संघ के सचिव संयुक्त सचिव सहायक सचिव ऑनलाइन वेबीनार होगी। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पलसाना के प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट बनवारी लाल कुमावत ने बताया कि जिला मुख्यालय सीकर की सीओ गाइड रितु शर्मा ने बताया कि बुधवार को 12:30 बजे जूम ऐप के माध्यम से ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सचिव संयुक्त सचिव को निर्धारित समय पर मीटिंग में पूर्ण एपीआरओ के साथ उपस्थित होने के लिए निर्देश दिए। ऑनलाइन वेबीनार में दिसंबर माह के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन के साथ किए गए मासिक कार्यों की समीक्षा एवं जनवरी महीने में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों व उपलब्धि विवरण के बारे में चर्चा की जाएगी।





रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा